हल्द्वानी। देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 12:00 बजे रामपुर रोड पर सुशीला तिवारी अस्पताल के पास उत्तर प्रदेश रोडवेज बस और बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पीली कोठी निवासी मनोज (40) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल तेज सिंह थापा (37) पुत्र बहादुर थापा निवासी मुखानी हल्द्वानी का इलाज चल रहा है। जिसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में मृतक और घायल के परिजनों को सूचित किया।

घटना के बाद दोनों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए मृतक मनोज के परिजन शव देखकर बदहवास हो गए।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश रोडवेज बस हल्द्वानी से यूपी को जा रही थी जबकि बाइक सवार दोनों युवक रुद्रपुर की तरफ से हल्द्वानी को आ रहे थे। जहां सुशीला तिवारी अस्पताल के पास बाइक और बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, सांस्कृतिक तत्वों से पाठ्यक्रम को रोचक बनाने पर जोर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.