हल्द्वानी। खनस्यू थाना में युवक के साथ पुलिस कर्मी द्वारा की गई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

दोषी पुलिस कर्मियों पर अभी तक कोई एफआईआर नहीं हुई है।

ऐसे मे आज राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आज ओखलकांडा क्षेत्र के लोगों ने बुद्ध पार्क में हनुमान चालीसा और उत्तराखंडी गानों के साथ पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु की मांग है थाने में पीड़ित मनमोहन के साथ जिन भी पुलिस कर्मियों मारपीट की है।

उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

जब तक दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं तब तक उनका आंदोलन आगे जारी रहेगा।

उन्होंने खनस्यू थाना में दलाली करने का आरोप भी लगाया है कि पुलिस के लोग कुछ राजनीतिक दलों के लोगों के साथ मिलकर दलाली कर रहे हैं।

वहीं पीड़ित मनमोहन ने कहा उनके ऊपर तीन पुलिस कर्मियों ने पिटाई की है और वह उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

मुकदमा दर्ज नहीं दर्ज होने पर उग्र आंदोलन करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में बढ़ी हलचल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.