नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने राज्य सरकार और नैनीताल जिला प्रशासन के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा 

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया है।

विपक्ष की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आगामी 30 सितंबर को हल्द्वानी में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें कांग्रेस द्वारा महिला अपराध, बढ़ती नशा तस्करी, भ्रष्टाचार और विधायक की उपेक्षा को लेकर हल्ला बोल का कार्यक्रम तय किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि बी इंटर कॉलेज से डीएम कैंप कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी।

जिसमें कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे ।

इस रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल सहित कई नेता और विधायक शामिल होंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की IPS तृप्ति भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, CBI में बनीं पुलिस अधीक्षक; 16 सरकारी नौकरियों के अवसर ठुकराकर बनी थीं IPS

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.