हल्द्वानी। 28 सितंबर को सिक्ख फेडरेशन हल्द्वानी के सदस्यों ने श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी व खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज हल्द्वानी के संबंध में एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महोदय हल्द्वानी को प्रेषित किया।हल्द्वानी : सिक्ख फेडरेशन के सदस्यों ने श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल व खालसा स्कूल के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

संगठन के सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट महोदय से उक्त स्कूलों का संचालन नियमानुसार सिक्ख समाज के प्रतिनिधियों को सौंपने की माँग करी। जैसा कि ज्ञात है।हल्द्वानी : सिक्ख फेडरेशन के सदस्यों ने श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल व खालसा स्कूल के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

समाज के कुछ व्यक्तियों के आपसी विवाद के कारण 20 दिसंबर 2012 से उक्त संस्थाओं पर माननीय सिटी मजिस्ट्रेट महोदय हल्द्वानी रिसीवर (संचालक) के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार वर्तमान में कोई भी मामला लंबित नहीं है और ना ही न्यायालय से संबंधित कोई अन्तिम आदेश चुनाव कराने पर रोक का है।

उक्त संस्थाओं का संचालन सिक्ख समाज के प्रतिनिधि के पास आने से उक्त संस्थाएं तेज गति से प्रगति करेगी। वही संस्थाओ को स्थापित करने का उद्देश्य भी हासिल होगा।हल्द्वानी : सिक्ख फेडरेशन के सदस्यों ने श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल व खालसा स्कूल के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

इस दौरान गुरप्रीत सिंह प्रिंस, अमनप्रीत सिंह कोहली, गगनदीप सिंह कोहली, परविंदर सिंह प्रिंस, परमजीत सिंह पम्मा, जगमीत सिंह गुजराल, कुलविंदर सिंह, परविंदर सिंह डिंकी, बनप्रीत सिंह, सरबजीत सेठी, गगन सयाली, गुरनीत कोहली, मनमीत सिंह, तरनप्रीत बिन्द्रा, जसकरण चड्ढा, इकजोत कालरा, इंद्रवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, अमनपाल सिंह , बैनी कोहली, सिमरन गुजराल, जसदीप सिंह, रमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, जसविंदर सिंह , हरमीत बिंद्रा , प्रभप्रीत सिंह सेठी, सतवीर सिंह, गगनदीप सिंह , गुरप्रीत सिंह , मनिंदर सिंह, सरबजीत सिंह ,जसप्रीत सिंह कवलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।

गुरप्रीत सिंह प्रिंस

सिक्ख फेडरेशन हल्द्वानी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.