ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी के पास बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वही स्कूटी चला रहा बेटा सुरक्षित है।

मौके पर लोगों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दिया है।

जानकारी के अनुसार काठगोदाम भूमिया मंदिर के पास रहने वाली ज्योति जंतवाल पत्नी राजेंद्र जंतवाल रविवार प्रातः 11:00 बजे के आसपास अपने बेटे के साथ रामपुर रोड स्थित टाइल्स की दुकान में जा रहे थे।

तभी अचानक सुशीला तिवारी अस्पताल के पास वह स्कूटी से नीचे गिर गई। जिससे पीछे से आ रही बस की चपेट में आकर ज्योति की मौत हो गई। महिला एलआईसी हल्द्वानी में काम करती थी और उनके पति राजेंद्र सिडकुल में काम करते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एलआईसी के तमाम अधिकारी और कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और शोक संवेदनाएं व्यक्त कर परिवार को ढांढस बधाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी रही।

यह भी पढ़ें :  बिठोरिया नंबर-1 में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय जागरूकता शिविर, डिजिटल बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

You missed

error: Content is protected !!