हल्द्वानी। महाराजा अग्रसेन युवा समिति (रजि), हल्द्वानी द्वारा आज सुशीला तिवारी अस्पताल में एक ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया।

जिसका उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि वाजपेई जी ने रक्तदान के लिए अग्रसेन युवा समिति के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।हल्द्वानी : महाराजा अग्रसेन युवा समिति द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप किया गया आयोजित

उन्होंने कहा इस मौसम में बीमारियां बढ़ती हैं और कई लोगों को खून की आवश्यकता होती है रक्तदान के माध्यम से हम लोगों का जीवन बचा पाते हैं।

महाराजा अग्रसेन युवा समिति के अध्यक्ष विपुल अग्रवाल और महामंत्री कनव अग्रवाल ने बताया कि 108 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

महाराजा अग्रसेन जयंती की उपलक्ष में आयोजित इसी रक्तदान शिविर में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, सरिल गोयल, राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, तरुण बंसल, विनीत अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि,अंकित अग्रवाल, तुषार मित्तल ,शोभित अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अमित गोयल ,अनंत गर्ग, अरुण अग्रवाल पिंटू, शुभम अग्रवाल प्रकर्श कंसल, आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.