एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाया बृहद सत्यापन अभियान

एसएसपी प्रहलाद मीणा का स्पष्ट संदेश बाहर से आकर माहौल खराब करने वाले या तो सुधर जाएं, या फिर घर जाएं

बिना सत्यापन फड़, फेरी करने वाले, ऑटो रिक्शा चालकों तथा बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों पर सरप्राईज चैकिंग के साथ हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही

800 पुलिस जवानों की टोली ने जनपद के चप्पे-चप्पे पर 12 घंटे तक चलाया अभियान

बिना सत्यापन किराएदार रखने पर 330 मकान मालिकों पर हुई कार्यवाही, 3 लाख से अधिक का जुर्माना

1458 लोगों के करवाये सत्यापन, 484 का चालान

SSP का स्पष्ट संदेश बाहर से आकर माहौल खराब करने वाले या तो सुधर जाएं, या फिर घर जाएं

नैनीताल। एसएसपी  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सत्यापन अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वे जनपद क्षेत्र में मजदूरी, बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी करने वालों, ठेले लगाने वालों, किराएदारों, रिपेयरिंग शॉप और वर्कशॉप में काम करने वाले सभी कर्मचारियों, ऑटो रिक्शा एवं टुकटुक चालकों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चैकिंग व सत्यापन किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।हल्द्वानी : पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, 330 मकान मालिकों पर हुई कार्यवाही, 20 लाख से अधिक का जुर्माना

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी, सीओ रामनगर  भूपेंद्र भंडारी,  सुमित पांडेय सीओ भवाली, सीओ नैनीताल  प्रमोद साह के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा आज प्रातः 7:00 से लगातार 12 घंटे तक सत्यापन अभियान चलाया गया।हल्द्वानी : पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, 330 मकान मालिकों पर हुई कार्यवाही, 20 लाख से अधिक का जुर्माना

PAC सहित 800 पुलिस जवानों की टोली ने जनपद के चप्पे-चप्पे पर 12 घंटे तक चलाया अभियान हल्द्वानी, नैनीताल शहर से लेकर मुक्तेश्वर, बेतालघाट, रामनगर, कालाढूंगी पुरे शहर में चलाया गया।हल्द्वानी : पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, 330 मकान मालिकों पर हुई कार्यवाही, 20 लाख से अधिक का जुर्माना

यह अभियान अपराधियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

● किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर मकान मालिकों पर हुई कार्यवाही- 330
● कुल किये गए सत्यापन- 1788
● चालानी कार्यवाही- 484 जिसमें कोर्ट चालान भी शामिल हैं।
● जुर्माना- 3,20, 580 रुपये

उक्त कार्यवाही में कुल- 330 मकान मालिक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है।
जिसमें 168 मकान मालिक के कोर्ट चालान कर 16,80,000 रुपये का चालान किया गया।
सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने यहां रह रहे किराएदारों, अन्य मजदूरों आदि का सत्यापन अवश्य करा लें नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में पुलिस को सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.