खनस्यूं थाने में घटित मारपीट की घटना के बाद पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है जहां एक व्यक्ति को थाने में शांति भंग में गिरफ्तार किया 

वहीं पुलिस ने खनस्यू क्षेत्र में किराएदारों का सत्यापन न कराने पर दो मकान मालिकों का कोर्ट चालान किया 

भीमताल।  गंगा देवी पत्नी प्रकाश चंद्र निवासी ग्राम चमोली थाना खनस्यू जनपद नैनीताल ने उपस्थित थाना आकर एक  प्रार्थना पत्र संबंधित बद्रीदत्त परगाई पुत्र सदानंद परगाई ग्राम चमोली थाना खनस्यूं जनपद नैनीताल उम्र 34 वर्ष द्वारा आये दिन गाली गलौज करने के संबंध में लाकर दाखिल किया गया।

प्रार्थना पत्र को जांच हेतु हेड कांस्टेबल 60 सीपी अर्जुन सिंह व कांस्टेबल 575 सीपी विनोद यादव को दिया गया ।

जिनके द्वारा प्रार्थना पत्र की जांच के दौरान पूछताछ हेतु बद्रीदत्त उक्त को थाने बुलाकर समझने का प्रयास किया गया , पूर्व में भी समझाया गया था,जो समझाने पर अति उग्र हो गया।

जिस कारण शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म धारा 170 /126/ 135 बी. एन. एस. एस. से अवगत कराते हुए थाना परिसर से ही गिरफ्तार किया गया जिसको समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

खनस्यूं पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान

दिनांक 29/08/2024 को थाना खन्स्यू क्षेत्र अंतर्गत सत्यापन अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निम्नलिखित कार्यवाही की गई।

1- धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कुल 2 चालान कोर्ट के , 10,10, हजार रुपये के किए गए
01, शंकर लाल पुत्र बचीराम
निवासी खन्स्यू थाना खन्स्यू जिला नैनीताल
02,
हरिश्चंद्र पुत्र मनोहर प्रकाश
निवासी खन्स्यू थाना खन्स्यू जिला नैनीताल

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: VIP कनेक्शन की जांच में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को-पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार; 26 अक्टूबर को अगली सुनवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.