ब्रेकिंग न्यूज़
ठगों का नेटवर्क काटने निकली नैनीताल पुलिस—SSP डाॅ. मंजूनाथ टीसी की डिजिटल स्ट्राइक, 378 सिम पर शिकंजा115 यूनिट रक्त जुटाकर रोटरी क्लब और ब्रह्माकुमारीज ने रचा सेवा का इतिहासअमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट समेत 14 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, परिजनों का सम्मानSSP मंजूनाथ टी.सी. की कुशल रणनीति से पुलिस का बड़ा एक्शन—डकैतों के लिए अब सिर्फ जेल, मास्टरमाइंड यश सिडाना सहित 4 डकैत और गिरफ्तार, 4 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस व लूटी नगदी बरामदहल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  मंडी चौकी क्षेत्र स्थित गोरापड़ाव में क्षेत्र के ही रहने वाले 35 वर्षीय सर्राफ कमलेश सोनी की सड़क हादसे में सोमवार देर रात मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने मृतक की शिनाख्त की। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को फोन करके अनहोनी की जानकारी दी। आज मंगलवार के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात हल्द्वानी से गोरापड़ाव को आ रहे बाइक सवार कमलेश सोनी पुत्र जादव लाल साह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया।

हादसे में कमलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा टीम के साथ पहुंचे और शव की शिनाख्त शिनाख्त की।

परिजनों की जानकारी हासिल होने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा ने बताया कि कमलेश ने कुछ समय पहले ही गोरापड़ाव में सर्राफ की दुकान शुरू की थी।

यह भी पढ़ें :  डिवाइडर कूदकर ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक-युवती की दर्दनाक मौत

You missed

error: Content is protected !!