जमरानी प्रभावित 1267 में से 877 प्रभावितों के बैंक खातों के सत्यापन

हल्द्वानी। जमरानी प्रभावित गांवों में सत्यापन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। 1267 प्रभावितों में से 877 प्रभावितों के बैंक खातों के सत्यापन हो चुके हैं। सत्यापन से वंचित 390 प्रभावितों को दमुवाढूंगा स्थित जमरानी कार्यालय पहुंचकर सत्यापन कराना होगा।

मंगलवार को गनराड़ में आयोजित कैंप में 79 जमरानी प्रभावितों के बैंक खाते सत्यापित किए गए। पनियाबोर के 15, गंडार के 17, उड़वा के एक, तिलवाड़ी के तीन, पस्तोला के दो और मुरकुड़िया के 11 प्रभावितों के सत्यापन हुए।

अब शेष लोगों को सत्यापन के लिए जमरानी कार्यालय जाना होगा।
वहीं, आरटीजीएस के माध्यम से अक्तूबर प्रथम सप्ताह से प्रभावितों के खाते में मुआवजा आने की उम्मीद है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  खरगे की विवादित टिप्पणी पर हल्द्वानी में भड़की सियासी चिंगारी, भाजपा ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.