भीमताल। विकासखंड ओखलकांडा के न्याय पंचायत कालाआगर क्षेत्र में FMD रोग जागरुकता शिविर आयोजन किया गया है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह मेवाड़ी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कई बार इसकी मांग की थी जिसमें ग्राम पंचायत कालाआगर/कवैराला में पशुओं में खुरपका मुंहपका रोग (FMD) से बचाव के सम्बन्ध में शिविर लगाने के लिए अनुरोध किया गया था।

इसलिए राजकीय पशु चिकित्सालय ओखलकांडा के तरफ से ग्राम सभा कालाआगर/क्वैराला के स्थल CRC कालाआगर में FMD जागरूकता शिविर व पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में पशुपालकों को पशुओं के FMD रोग से बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इसके साथ ही शिविर में बीमार पशुओं के लिए दवा वितरण, KCC (पशुपालन) एवं SLM योजना के फॉर्म भी भरवाए गए।

इसके बाद क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह मेवाड़ी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने
पशु चिकित्सा विभाग सचिव,पशु चिकित्सा विभाग अपर सचिव व पशु चिकित्सा विभाग सयुंक्त सचिव को पशु चिकित्साधिकारी ओखलकांडा के माध्यम से कालाआगर के पशु अस्पताल में पशु चिकित्सा अधिकारी व पशुधन प्रसार अधिकारी पद को नियुक्त करने के संबंन्ध में ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें बताया गया कि ग्राम क्वैराला / कालाआगर मे बने पशु चिकित्सालय अस्पताल की नव निर्माण लाखो रुपयो से बनी बिल्डिंग आज शोपीस बन कर रह गई है।

अधिकारीयो के अन्तजार मे धूल और दीमक चटकारे ले रहे है, वर्तमान मे यहाँ दो पद रिक्त चल रहे है पशु चिकित्सा अधिकारी व पशुधन प्रसार अधिकारी का अनेको बार विभाग के अधिकारीयो को व विभाग को अवगत करवाने पर भी विभाग द्वारा कोई सुध नही ली जा रही है।

वर्तमान मे हालत यह है कि 2018 मे बनी बिल्डिंग भी गिरने की कगार में है और न्याय पंचायत कालाआगर का एक मात्र अस्पताल होने की वजह से 20 गाँवो की पशु स्वास्थ सेवाए पूर्ण रुप से चरमरा गई है।

पशु स्वास्थ सेवाओ को लेने के लिये 50 किलोमीटर दूर ओखलकाण्डा जाना पड रहा है जिसमे की पशुपालको का समय व धन बहुत अधिक व्यय हो रहा है।

वर्तमान मे क्षेत्रीय प्रसार अधिकारी पशु सेवा केन्द्र तुषताड वालो के पास चार्ज है कालाआगर का प्रसार अधिकारी के पास 6 केन्द्रो का और चार्ज होने के कारण हमारे क्षेत्र आने में असमर्थ हो रहे है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.