हरिद्वार। गंगा नदी में डूबा छात्र उत्तर प्रदेश से 60 बच्चों का ग्रुप स्कूल से भ्रमण के लिए आया था। गंगा में डूबने वाला छात्र कक्षा 7 का बताया जा रहा है।

थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत फुल चट्टी के पास एक युवक गंगा में डूब गया।एस डी आर एफ टीम ने किया सर्च , फिलहाल डूबे छात्र का कुछ पता नहीं चला।

छात्र अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। पानी के तेज बहाव में आने से बह गया।टीम द्वारा पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर किया जा रहा सर्च।

बताया जा रहा है कि 60 बच्चों का ग्रुप स्कूल से भ्रमण के लिए आया था। जिसमें इसरार अहमद निवासी तुलसीपुर उत्तर प्रदेश फूल चट्टी आश्रम के पास गंगा में डूब गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नैनीताल सख्त, लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.