ब्रेकिंग न्यूज़

अजब-गजब: समधी समधन के बीच परवान चढ़ते प्रेम को जब जमाने ने मान्यता नहीं दी, तो रोज-रोज की टोका-टोकी से आहत होकर दोनों ने ट्रेन के आगे लेट कर दे दी जान

मामला इलाके भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पिहानी कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा हैं।

लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना पसिगवां निवासी रामनिवास (40) पुत्र जदुनाथ हरदोई जहानीखेड़ा रूट पर प्राइवेट बस का चालक है। पंद्रह वर्ष पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था। एक पुत्री चांदनी थी, जिसका विवाह उसने 10 माह पहले ही गांव मुबारकपुर निवासी शिवम पुत्र आशाराम के साथ किया था।

शादी के बाद से समधी निवास का प्रेम संबंध अपनी समधन आशारानी पत्नी आशाराम के साथ हो गया। दोनों चोरी छुपे एक दूसरे मिलने लगे। परिजनों को भनक लगी, तो दोनों को टोका-टोकी करने समझाने लगे। इससे दोनों काफी आहत थे। जमाने ने प्रेम को मान्यता नहीं दी, तो दोनों ने एक साथ मरने की ठान ली।

3-4 दिन पहले ही घर से फरार होकर रविवार की भोर दोनों सीतापुर – शाहजहांपुर रेलवे लाइन पर लेट गए और एक साथ ट्रेन से कट कर जान दे दी। सूचना पाकर जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज रमानंद मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। हर एक के जुबान पर दोनों के अजीब प्रेम की अधूरी कहानी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी का कहर: 16 वर्षीय इकलौते बेटे और दो बच्चियों की मां की मौत, पीलिया-डायरिया के बढ़ते मामलों से दहशत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.