ब्रेकिंग न्यूज़

लकड़ी लेने जंगल गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, कड़े संघर्ष के बाद बचाई जान

जंगली जानवरों का इंसानों पर हमला दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है पहाड़ों पर तो और भी मुश्किल 

जहां लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए खेतों पर काम करना और लकड़ी लेने जंगल जाना पड़ता है ऐसा ही एक मामला चमोली जिले से आया है।

चमोली।  इन दिनों भालू ने आतंक मचाया हुआ है। निजमुला घाटी के ईराणी गांव का है। जहां खेत में गए व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। व्यक्ति का भालू के साथ करीब 15 मिनट तक संघर्ष चला। शोर मचाने के बाद भालू मौके से भागा।

मामला देर शाम का बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान आनंद सिंह निवासी ईराणी गांव के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक आनंद शाम को सूखी लकड़ी लेने के लिए गांव के पास के ही जंगल में गया था।

जंगल से लौटेते समय अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया।15 मिनट तक किया भालू से संघर्ष

आनंद हिम्म्मत दिखाकर भालू से भीड़ गया। दोनों के बीच करीब 15 मिनट का संघर्ष चलता रहा। आनंद के शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया।

हमले में आनंद बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर

गांव से सड़क की दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें रात को ही कुर्सी पर बैठाकर चार किलोमीटर पैदल चलकर भेलताना तक पहुंचाया। जिसके बाद यहां से 108 की मदद से रात करीब दो बजे जिला अस्पताल गोपेश्वर लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.