मोटर साइकिल सवार पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक की दर्दनाक मौत

शनिवार रात खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौरा के पास हुआ हादसा

रिपोर्टर -अजय वर्मा 

हल्द्वानी। सड़क हादसे में बैंक प्रबंधक की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। शनिवार रात खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौरा के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

हादसे में मोटर साइकिल सवार पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम दियूरी खटीमा निवासी उम्र 34 साल संतोष भट्ट पुत्र मनोहर भट्ट हाल निवासी  हल्द्वानी शनिवार देर रात बुलेट मोटरसाइकिल से आ रहे थे।

इस दौरान खटीमा हाईवे पर बघौरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार संतोष भट्ट की दर्दनाक मौत हो गई। बुलेट बाइक और कार के भी परखचे उड़ गए।

हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सितारगंज कोतवाली के एसआई कैलाश देव ने बताया कि संतोष भट्ट बरेली में पीएनबी में प्रबंधक थे।

परिवार इन दिनों हल्द्वानी में है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की छुट्टी के कारण वह शनिवार रात हल्द्वानी वापस आ रहे थे। लेकिन उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसे में हल्द्वानी निवासी दो युवकों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.