दो बाइक सवार युवकों को सामने से आ रहे कैंटर से टक्कर , पुलिस नेइ पहुंचाया अस्पताल,चिकित्सकों दोनों को मृत घोषित  किया 

खटीमा। श्यामला ताल से चम्पावत लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को चकरपुर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी।

हादसे में घायल बाइक सवार युवकों को पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि सोमवार रात 8.40 बजे खटीमा से टनकपुर की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय पंकज कलोनी पुत्र रमेश कलोनी, 30 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र हरिराम निवासी फुरकी झाल श्यामला ताल, जिला चम्पावत गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के परिजन समाचार लिखे जाने तक खटीमा नही पहुंचे थे। गांव के प्रधान जगदीश पौरी परिवार को लेकर खटीमा आ रहे हैं।

फोन पर हुई बातचीत में प्रधान ने बताया कि पकंज अविवाहित था, जबकि अवधेश के तीन बच्चे हैं।

दोनों युवक घर से टनकपुर जाने की बात कहकर निकले थे। युवकों ने घर वालों को बताया था कि उन्हें टनकपुर में हेलमेट वापस करने हैं।

मौत की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.