ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी को सेवानिवृत्त पर आज उच्च न्यायालय में विदाई समारोह आयोजन किया गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट की प्रथम महिला मुख्य न्यायधीश रितु बाहरी को सेवानिवृत्त पर आज उच्च न्यायालय में विदाई समारोह आयोजन किया गया।

आपको बता दे कि मुख्य न्यायधीश का कार्यकाल 10 अकटुबर को पूरा हो रहा है।

उच्च न्यायलय में दशहरा अवकाश होने की वजह से उन्हें विदाई दी गई। वरिष्ट अधिवक्ता महेंद्र पाल ने कहा मुख्य न्यायधीश महोदय ने अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान राज्य के लिए की अहम निर्णय पारित किए।

फैमली कोर्ट के मामले हो या आउट सोर्स कर्मचारी हो उनके हितों को ध्यान में रखते हुए अहम निर्णय दिये।
मुख्य न्यायधीश रितु बाहरी ने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा उत्तराखंड में काम करके बहुत अच्छा लगा उत्तराखंड हमेशा याद रहेगा।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में बारिश से आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त, हरीश पनेरु ने डीएम से शीघ्र कक्ष निर्माण की मांग
error: Content is protected !!