नैनीताल विश्वविद्यालय कॉलेज के गेट के बाहर छात्र संघ चुनाव नहीं करने जाने को लेकर छात्रओं ने हंगामा किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  छात्र डीएसबी कॉलेज के बाहर धरने और भूख हड़ताल पर बैठे है। विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नही करने का विरोध कर रहे है छात्र।
नैनीताल में छात्र डीएसबी कॉलेज के गेट के बाहर धरने पर बैठे है। इसके साथी ही कुमाऊं विश्वविद्यालय के गेट पर छात्रों ने हंगामा काटा छात्र संघ प्रत्याशियों ने पढ़ने वाले छात्रों को कॉलेज के अंदर नहीं घुसने दिया।नैनीताल : छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों ने जमकर किया हंगामा, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र, वीडियो….

कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नही की गई है, जिसका विरोध पूरे कुमाऊं क्षेत्र में छात्रों द्वारा किया जा रहा है। आज धरने के तीसरे दिन छात्र भूख हड़ताल में बैठे हुए।

छात्रों का आरोप है भूख हड़ताल में बैठे छात्रों में से एक की तबीयत बिगड़ी की विश्वविद्यालय द्वारा चुनाव की तिथि घोषित नही की गई है, कहा अगर छात्र संघ चुनाव में देरी होती है तो उससे सिमेस्टर पर प्रभाव पड़ेगा।

कहा जो व्यवस्थाए पूर्व में चलती आ रही है वो बिगड़ेगी जिसका खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ेगा। कहा की अब तक ना ही कॉलेज प्रबंधन ने और ना ही प्रशासन ने उनका संज्ञान लिया है। जब तक उनकी मांगे पूरी नही होगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भवाली में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से मलबा गिरने से दो की मौत, एक घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.