रामलीला मैदान में हुए वकील उमेश नैनवाल हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा किया

रिपोर्टर : अजय वर्मा 

हल्द्वानी। कमलुवागांजा रामलीला मैदान में हुए वकील उमेश नैनवाल हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा किया है।

हत्याकांड में शामिल आरोपी दिनेश नैनवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच जमीन का विवाद था। देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बच्चीनगर पूरनपुर नैनवाल, निवासी 45 साल के उमेश नैनवाल पुत्र मोहन नैनवाल और उनके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।हल्द्वानी : पुलिस ने वकील हत्याकांड का किया खुलासा, वीडियो…

सोमवार देर रात कमलुवागांजा स्थित रामलीला मैदान में उमेश का बेटा परशुराम का संवाद कर रहा था। इस दौरान रामलीला मैदान में रामलीला देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे।

करीब 11 बजे उमेश और उनके चचेरे भाई दिनेश के बीच मामूली कहासुनी हुई इसके बाद यह विवाद में बदल गई। तभी दिनेश ने तमंचा निकालकर उमेश नैनवाल पर फायर झोंक दिया।

गोली लगते ही उमेश गिर पड़े। गोली की आवाज सुन और उमेश को गिरता देख रामलीला भगदड़ मच गई। इस का फायदा उठाकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल उमेश को सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में लगी ‘सांकेतिक कैबिनेट’, हरीश रावत बने मुख्यमंत्री

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.