ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ानगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी2027 चुनाव में ‘लुटेरों और भगोड़ों’ से सावधान रहे जनता: हरीश पनेरु
खबर शेयर करे -

आदि कैलाश” के दर्शन कर लौट रही जीत गहरी खाई में गिरी 6 यात्री सवार थे। इनमें चार बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं।

दुर्घटनास्थल के बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते यात्रियों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

धारचूला। गुंजी मोटर मार्ग पर गर्बाधार के समीप आदि कैलाश यात्रियों को ला रही यात्री जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में चालक सहित छह यात्री सवार थे। इनमें चार बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं।

दुर्घटनास्थल के बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते यात्रियों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वह बेहद खतरनाक चट्टानी खाई है। ऐसे में किसी के भी बचने की उम्मीद कम ही है।

मिली जानकारी के अनुसार आदि कैलाश यात्रियों को लेकर धारचूला की ओर लौट रही जीप मंगलवार को करीब ढाई बजे गर्बाधार के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर धारचूला, पांगला थानों से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश होने से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसके चलते जवान रेस्क्यू के लिए खाई में नहीं उतर सके। अब बुधवार सुबह रेस्क्यू अभियान चलेगा।

दुर्घटनाग्रस्त जीप में जिन लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है उनके नामों की सूची पुलिस को आईटीबीपी से मिली है। इस सूची के अनुसार जीप में बैंगलुरू निवासी आदि कैलाश यात्री सत्यवर्धा परीधा, नीलापा आनंद, मनीष मिश्रा और प्रज्ञा वारसम्या सवार थे।

धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भेजी गई थी लेकिन बारिश और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य नहीं हो सका। पहाड़ी से पत्थर गिरने से भी बाधा पहुंची।

आईटीबीपी से मिली सूची के अनुसार जीप में छह लोग बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह टीम खाई में उतरेगीष – लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।20 दिन के भीतर यह दूसरी दुर्घटना है।

यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, रिवर राफ्टिंग-क्याकिंग नियमावली समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

You missed

error: Content is protected !!