कांग्रेसी नेताओं ने पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए 

रिपोर्टर : अजय वर्मा 

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विकास पुरुष के नाम से विख्यात पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद किया गया।

कांग्रेस के स्वराज आश्रम में कांग्रेसी नेताओं ने पंडित नरेंद्र तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि विकास पुरुष पंडित नरेंद्र तिवारी जी की जयंती और पुण्यतिथि एक ही दिन यानी 18 अक्टूबर को आती है।

उन्होंने कहा कि पंडित नरेंद्र तिवारी ने पूरे देश के विकास में अहम भूमिका निभाई वह न सिर्फ केंद्र में लगभग सभी विभागों के मंत्री रहे बल्कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चार बार मुख्यमंत्री रहे और राज्यपाल भी रहे हैं ।

उन्होंने उत्तराखंड को विकास की नई गाथा लिखने में अपना अमूल योगदान दिया।

यही नहीं कांग्रेस को स्थापित करने से लेकर समाज में विभिन्न माध्यमों से अपना योगदान देने के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.