उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू पूरी तरह  आए एक्शन मूड में

नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू पूरी तरह एक्शन मूड में आ गए है और वह मंडी की आय बढ़ाने की दिशा में तेजी से कम कर रहे हैं 2 दिन पूर्व उन्होंने अधिकारियों को वार्निंग दी थी की मंडी में राजस्व चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में उन्होंने आज सुबह मंडी में छापा मारकर दो ट्रैकोंको पकड़ा दोनों ट्रक बीना मंडी शुल्क दिए मंडी परिसर में प्रवेश कर रहे थे अध्यक्ष जी ने दोनों ट्रकों पर मंडी शुल्क के अलावा चार गुना जुर्माना वसूल करने का आदेश दिया।

भविष्य के लिए चेतावनी दी की अगली बार अगर पकड़े गए तो ट्रक माल समेत जब्त कर लिए जायेंगे और टैक्स चोरो को जेल भेजा जायेगा डॉक्टर डब्बू ने कहा कीटेक्स चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी मंडी सचिव और एमडी को निर्देशित किया की हर हालत में मंडी के आय को दुगना कर किसानो के हित मे काम किया जाये।

मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि किसानो की आय दुगनी कर किसानो के हित मे काम किये जाये और किसानो को उनकी उपज़ का सही मूल्य मिल सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  खरगे की विवादित टिप्पणी पर हल्द्वानी में भड़की सियासी चिंगारी, भाजपा ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.