नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में एनसीटीई द्वारा संचालित 4 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम की कक्षाएं सुचारू रूप से प्रारंभ की जा चुकी है।

कक्षाओं का प्रारंभ उन्मुखीकरण कार्यक्रम (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) द्वारा किया गया जिसमे शिक्षको द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की रूप रेखा से अवगत कराया गया।

इसी पाठ्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को भारत सरकार के स्वच्छता अभियान 3.0 के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा भाग लिया गया।

जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर, प्रशासनिक भवन की सफाई की गई। जिसका शीर्षक Be Clean, Be Healthy रहा।

इस कार्यक्रम में विभाग के संयोजक प्रोफेसर अतुल जोशी, अशोक उप्रेती, पुष्पा अधिकारी, डॉ सरोज शर्मा, शिखा, विनीता विश्वकर्मा, वर्षा पंत, दीपिका भट्ट, लक्ष्मण सिंह, तेज प्रकाश जोशी, आकांक्षा शैली, आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.