हल्द्वानी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कुमाऊँ-मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने बताया कि कांग्रेस सेवादल के राज्य प्रभारी सुश्री एस. प्यारी जान जी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित जी कुमाऊँ-मंडल दौरे पर हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा,रानीखेत,द्वाराहाट सहित बागेश्वर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

जिसके तहत हल्द्वानी में 27अक्टूबर 11 बजे से “स्वराज आश्रम सभागार ” तथा 28 अक्टूबर को अल्मोड़ा में “होटल शिखर ” में बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

जिसमें क्षेत्र के विधायक श्री सुमित ह्रदयेश जी, श्री मनोज तिवारी जी सहित कई बरिष्ठ कांग्रेस नेता आमंत्रित किया गया है। क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता बुलाये गये हैं जो अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.