आगामी त्योहारी सीजन को शांति पूर्वक संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से सीओ लालकुआं ने चोरगलिया थाने में की पीस कमेटी की बैठक,  इन मुद्दों पर की हुई चर्चा।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आगामी बाल्मिकी जयंती, दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत गणमान्य व्यक्तियों, दुकानदारों, अन्य संगठनो के साथ पीस कमेटी की मीटिंग लेने के निर्देश दिए गए हैं।

जिसके क्रम में  संगीता, सीओ लालकुआं द्वारा आज  थाना चोरगलिया परिसर में आगामी बाल्मिकी जयंती एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर गणमान्य व्यक्तियों व्यापार मंडल के सदस्यों, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

✅ थानाध्यक्ष चोरगलिया को क्षेत्र में आयोजित बाल्मिकी जयंती के जुलूस के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए।

✅ आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सांप्रदायिक सौहार्द्य को बनाए रखने हेतु स्थानीय इंटेलिजेंस इकाई भी सक्रिय होकर कार्य करे।  

 ✅ पीस कमेटी के सदस्यों और स्थानीय जनता से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाहों/अराजक तत्वों/गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

✅ सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

✅ आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत प्रत्येक दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि सबंधित विभाग से लाइसेंस प्राप्त करने के उपरांत आतिशबाजी की दुकानें प्रशासन द्वारा चयनित स्थानों पर ही लगाएं।

✅ अतिशबाजी/पटाकों के दुकान स्वामी अपनी दुकान में अग्निशमन उपकरण रखें। थानाध्यक्ष चोरगलिया किसी भी अग्निआपात सेवा हेतु फायर यूनिट के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

 उक्त पीस कमेटी मीटिंग में भगवान सिंह महर, थानाध्यक्ष चोरगलिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष, समस्त जनप्रतिनिधि एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में स्टेशन मास्टर पर हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किया वार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.