मुनस्यारी के अधिकतर विद्यालय एकल अध्यापक के सहारे 

मुनस्यारी। प्रा0शि0सं0 मुनस्यारी में उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

सर्वप्रथम शिक्षकों ने दुर्गम में कार्यरत शिक्षकों को 3साल में स्थानांतरित किया जाने की मांग की।प्रा0शि0सं0 मुनस्यारी में उन्नयन गोष्ठी का आयोजन,ब्लाक कार्यकारिणी का  किया गया गठन

नयी नियुक्ति में अध्यापक आ रहे हैं लेकिन स्टेट काउंसलिंग के कारण अध्यापक मुनस्यारी में कार्यभार ग्रहण कर दूसरे जनपदों में दूसरी काउंसलिंग में चले जा रहे हैं जिस कारण मुनस्यारी में अध्यापक एकल हो गये है।

दूसरे सत्र में अध्यक्ष मंत्री व कोषाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव हुआ। अध्यक्ष में  विक्रम सिंह परिहार,मंत्री में जगदीश प्रसाद व कोषाध्यक्ष पद पर चन्द्र सिंह बृजवाल मनोनीत।

इस अवसर पर प्रान्तीय तदर्थ समिति सदस्य  जितेन्द्र वल्दिया जिला तदर्थ अध्यक्ष ललित बसेड़ा जिला तदर्थ मंत्री जे0पी0 वर्मा उपस्थित थे। चुनाव पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य रा0इ0का0 मुनस्यारी थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, प्रवक्ता और एलटी के रिक्त पद भरने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.