उत्तराखंड स्थापना दिवस महोत्सव में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, राज्य आंदोलनकारियों का होगा सम्मान

रिपोर्टर अजय वर्मा 

हल्द्वानी। उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर 8 और 9 नवंबर को ऊंचा पुल रामलीला मैदान में उत्तराखंड स्थापना महोत्सवआयोजित किया जाएगा।

इस महोत्सव में प्रसिद्ध लोक गायकों जैसे फौजी ललित मोहन जोशी, कैलाश कुमार, नवीन पाठक, सोनिया आनंद रावत, प्रभाकर जोशी और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही, मर्चुला हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कार्यक्रम में पहली बार राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, कुमाऊनी व्यंजन, डांसिंग और बच्चों व महिलाओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.