ब्रेकिंग न्यूज़
हत्या के प्रयास के मामले में नैनीताल पुलिस की मजबूत पैरवी का असर, तीन आरोपियों को 14 दिन का रिमांड, आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, तीनों आरोपी जिला कारागार नैनीताल में निरुद्धहल्द्वानी : मुखानी चौराहे के पास नशे में महिला, साथ में मासूम बच्चा; सामने आई तस्वीर ने खड़े किए कई सवालब्रेकिंग न्यूज़ : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल; कई छात्र नेता हिरासत मेंहल्द्वानी : वन पंचायत सरपंचों ने मानदेय की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शनहरिद्वार कांवड़ मेले में भिखारी बनकर पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे में जुटाए ₹4 हजार; वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस
खबर शेयर करे -

आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ट्रॉफी से सम्मानित किया गया

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने मार्च 2024 में आयोजित सी.बी.एस.ई. परीक्षा में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारत के सभी आर्मी पब्लिक स्कूलों की छोटी श्रेणी (स्मॉल कैटेगरी) में दसवीं और बारहवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विद्यालय को “चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ट्रॉफी” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित एक समारोह में जीओसी दिल्ली क्षेत्र लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, वीएसएम द्वारा प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों की कठिन मेहनत और शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को दिया। प्रधानाचार्य जोशी ने इस अवसर पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “यह सम्मान छात्रों के समर्पण और शिक्षकों की मेहनत का प्रतिफल है। हमें अपने छात्रों पर गर्व है और यह सफलता हमारी पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।”

विद्यालय प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

इस सम्मान से न केवल विद्यालय का, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है। यह गौरवपूर्ण पल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए भी गर्व का क्षण है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा, 8 लाख रुपये समेत सोने की चेन-अंगूठियां और 12 मोबाइल लूटे, एसपी सिटी का जल्द खुलासे का दावा

You missed

error: Content is protected !!