अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आज जल जीवन मिशन से संबंधित अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधूरी योजनाओं एवं कार्यों को लेकर अधिकारियों से उनकी समस्याएं जानी तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली उनके प्रति जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि अगर निर्धारित समय में कार्य पूरे नहीं हुए तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया होनी है वह पोर्टल के माध्यम से जल्द की जाए। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों को पोर्टल पर अपलोड करते हुए सभी नियमों एवं प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं में विवाद की स्थिति है वहां प्रशासन को अवगत करते हुए प्रकरणों का समाधान करें। जिन कार्यों में ठेकेदारों द्वारा लापरवाही की जा रही है वहां ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अधीक्षण अभियंता एवं नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन दीपक मालिक समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.