ज्योलीकोर्ट क्षेत्र में सड़क पर घायल अवस्था में मिला लैपर्ट कैट, रेस्क्यू सेंटर में मृत घोषित किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल हल्द्वानी रोड में ज्योलीकोट के समीप एक नंबर मोड़ के समीप लैपर्ट कैट घायल अवस्था में मिला। रेस्क्यू सेंटर में डॉक्टरों ने लैपर्ट कैट को मृत घोषित कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को नैनीताल हल्द्वानी रोड में ज्योलिकोट एक नम्बर मोड़ के समीप राहगीरों को एक लैपर्ट कैट घायल व बेहोश अवस्था में मिला।

राहगीरों की ओर से वन विभाग को सूचित करने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची। जहां लैपर्ट कैट के मुँह से खून निकल रहा था और वह बेहोश था।

जिसके बाद टीम घायल लैपर्ट कैट को लेकर रेस्क्यू सेंटर रानीबाग ले आई। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल टम्टा ने बताया कि लैपर्ट कैट घायल अवस्था में सड़क में पड़ा मिला।

कार से टकराकर उसके घायल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिलहाल लैपर्ट कैट के शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  UKSSSC भर्ती परीक्षाओं को बड़ा झटका: जूनियर असिस्टेंट से असिस्टेंट अकाउंटेंट तक की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का इंतजार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.