नैनीताल के धाम के समीप निगलाट गांव में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जिसमें फंसे चालक को एस.डी.आर.एफ.टीम ने केबिन काटकर सुरक्षित बाहर निकाला

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। कैंचीं धाम के समीप निगलाट गांव में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें फंसे चालक को एस.डी.आर.एफ.टीम ने केबिन काटकर सुरक्षित बाहर निकाला। चालक का उपचार चल रहा है।

      नैनीताल जिले में भवाली से अल्मोड़ा मार्ग में निगलाट नामक जगह के समीप एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुलिस को देर रात लगभग एक बजे सूचना मिली। सूचना के बाद खैरना से एस.डी.आर.एफ.की टीम अपर उप निरीक्षक रवि रावत के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई।

घटना निगलाट के पास हुई जिसमें एक कैंटर वाहन संख्या UK 04CC 3460 गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर पहुंचकर एस.डी.आर.एफ.को वाहन का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंसा मिला, जिसे निकालने के लिए रैस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।

कैंटर चालक बागेश्वर निवासी दयाल सिंह पुत्र धाम सिंह को एस.डी.आर.एफ.ने रैस्क्यू करना शुरू किया।

कैंटर में फंसे चालक के लिए रातभर ऑपरेशन चला जिसमें कैंटर के हिस्से को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।

       जानकारी के अनुसार कैंटर वाहन हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर सामान लेकर जा रहा था।

निगलाट के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में सड़क के नीचे पलट गया। वाहन में केवल चालक दयाल मौजूद था, जो केबिन में फंस गया था और घायल हो गया था।

दयाल को सुरक्षित निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में चौथी बार होगा महोत्सव-2026, लोक संस्कृति को मिलेगा मंच, प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर करेंगी शिरकत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.