ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी,हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

उधम सिंह नगर। जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, बीती देर रात जसपुर में युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस दौरान हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल है। इस घटना की सूचना मिलने पर जसपुर कोतवाल जगदीश ढकरियाल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दरअसल, जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पलटी है।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कार में 5 युवक सवार थे। इस भीषण कार हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ ही घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया।
जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि जसपुर में हादसे के दौरान शाहरुख (19 वर्ष), आमिर (21 वर्ष) और खालिद (20 वर्ष) तीन युवकों की दर्दनाक मौत हुई है।

तीनों मृतक चांद मस्जिद रहमत नगर जसपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। जिसके बाद पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर युवती ने मनचले को सिखाया सबक, छेड़छाड़ के आरोप पर चप्पलों और थप्पड़ों से की पिटाई, वीडियो वायरल

You missed

error: Content is protected !!