आईटीबीपी के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली 

रुद्रप्रयाग। आईटीबीपी के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। वहीं, इस घटना के बाद अन्य जवानों द्वारा अस्पताल लेकर जाने के दौरान बीच रास्ते में ही जवान की मौत हो गई।

बता दें कि धनबाद में विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने के लिए जवान अपने बटालियन के साथ आया हुआ था। दरअसल, यह घटना धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के बीबीएम कॉलेज में हुई है। जहां चुनाव में ड्यूटी करने आईटीबीपी (ITBP) का जवान संदीप सिंह (29 वर्ष) निवासी उत्तराखंड रुद्रप्रयाग आया हुआ था। वहीं, ड्यूटी के दौरान वह बीबीएम कॉलेज में ठहरा था।

इसी बीच आज यानी मंगलवार की सुबह में बीबीएम कॉलेज परिसर में बनाए गए कैंप के एक कमरे में वह अकेला था।

इसी दौरान जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। वहीं, कॉलेज परिसर में गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। इसके चलते अन्य जवानों ने संदीप को कमरे में घायल अवस्था में देखा।

इस घटना के बाद तत्काल घायल को अस्पताल ले कर जा रहे थे। लेकिन, जवान ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, आईटीबीपी की मौत की सूचना पर सिटी एसपी, डीएसपी लॉयन ऑर्डर, डीएसपी हेडक्वार्टर वन समेत सीआरपीएफ कमांडेंट व अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच गए।

फिलहाल, जवान के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के द्वारा जवान संदीप निवासी रुद्रप्रयाग की मौत की खबर उसके परिजनों को दे दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.