प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में दून पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का किया खुलासा,मुख्य आरोपित सचिन कुमार को गिरफ्तार

देहरादून। पटेल नगर क्षेत्र में हुए प्रॉपर्टी डीलर मंजेश कुमार (42) की हत्या मामले में दून पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपित सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अर्जुन अब भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पटेल नगर थाना क्षेत्रांतर्गत 30 नवंबर की सुबह यमुनोत्री विहार फेस-2, चंद्रबनी के एक किराए के मकान में मंजेश कुमार निवासी खेड़ी जनपद हरिद्वार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।

प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया था कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। जांच में पता चला कि मंजेश प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे और आरोपित सचिन व अर्जुन के साथ रात में उनके कमरे में रुके थे।

पैसों के लालच में रची थी साजिशपूछताछ में आरोपित सचिन ने बताया कि अर्जुन के कहने पर उसने मंजेश को खत्म करने की साजिश रची।

अर्जुन ने सचिन को बताया था कि मंजेश के खाते में 38 लाख रुपये हैं। दोनों ने इस पैसे को हड़पने की योजना बनाई। 29 नवंबर की रात तीनों ने शराब पी और फिर अर्जुन व सचिन ने मिलकर मंजेश का गला दबाकर हत्या कर दी।

फरार अर्जुन की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से सचिन कुमार (29) पुत्र स्व. नरेश कुमार निवासी निकट गैस प्लांट भगवानपुर हरिद्वार को आशारोड़ी के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अर्जुन की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास है। इसके विरुद्ध हरिद्वार में हत्या और हत्या के प्रयास के तीन मामलों में दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि पटेल नगर थाना पुलिस और एसओजी टीम की तत्परता व सूझबूझ से इस हत्याकांड का खुलासा हो पाया है। फरार आरोपित अर्जुन की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.