ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र में हल्दुचौड़ डोलिया निवासी ग्राफिक एरा के छात्र दिव्यांशु पांडे की लाश मिलने के बाद आज परिजनों ने पुलिस क्षेत्र अधिकारी से मुलाकात करते हुए दिव्यांशु की हत्या के आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है।

परिजनों का कहना है कि दिव्यांशु की हत्या की गई है और उसकी आत्महत्या में बदलने का प्रयास किया गयाहै।

ग्रामीणों ने हल्द्वानी बहुउद्देशीय भवन में पुलिस क्षेत्र अधिकारी से मुलाकात करते हुए तत्काल मामले का खुलासा किए जाने की मांग कीहै।

वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है पुलिस क्षेत्राधिकार नितिन लोहानी का कहना है कि अभी बॉडी पोस्टमार्टम के लिए गई है।

मेडिकल बोर्ड बनाया गया है जो की पोस्टमार्टम करेगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी आगे की जांच शुरू करेगी।

फिलहाल परिवार को भी पुलिस द्वारा की जाने वाली सारी कार्रवाई से अवगत कराया गया है।

गौरतलब है कि कल मंडी चौकी क्षेत्र में जंगल के अंदर ग्राफिक एरा के छात्र दिव्यांशु पांडे की लाश मिली थी।

यह भी पढ़ें :  चंपावत में गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

You missed

error: Content is protected !!