हल्द्वानी। राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन द्वारा बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार और उनके संवैधानिक व अंतराष्ट्रीय अधिकारों के उल्लंघन के मामले में प्रेस वार्ता की गई।

मानव अधिकार संगठन के सदस्यों ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू धार्मिक स्थलों पर बड़े हमले हो रहे हैं जहां 59% हिंसा धार्मिक स्थलों पर निशाना बनाती है और 69 मंदिरों व अन्य पूजा स्थलों पर अनुष्ठानों के दौरान हमले किए गए हैं।

लिहाजा उन्होंने सरकार से मांग की है कि भारत सरकार बांग्लादेश सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए और संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्वतंत्र जांच आयोग का गठन हो अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था को लेकर दबाव बनाया जाए और महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.