ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने महिला और पुरुष स्टाफ नर्स की बंपर भर्ती निकाली है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रुप बी, नॉन-गजटेड अस्थायी महिला एंव पुरुष स्टाफ नर्स के 2240 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें :  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे में पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी रहे फील्ड में एक्टिव, खुद संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

यह भर्ती मेडिकल एजुकेशन एवं ट्रेनिंग डिपार्टमेंट और मेडिकल एवं हेल्थ सर्विस डिपार्टमेंट के अंतर्गत होगी।

स्टाफ नर्स पद के लिए वे लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी या नर्सिंग में बीएससी डिग्री है। साथ ही यूपी नर्स एवं मिडवाइफ काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। नोटिफिकेशन के अनुसार स्टाफ नर्स के 2240 रिक्त पदों में से 2069 महिलाओं और 171 पुरुषों के लिए है।

यह भी पढ़ें :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 21 मार्च को हल्द्वानी दौरा, जनसभा में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

स्टाफ नर्स के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इसके लिए फॉर्म 21 सितंबर तक भरा जा सकता है। स्टाफ नर्स भर्ती के लिए फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर करना है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : पतलोट में रोजगार मेले का आयोजन, 84 युवाओं का चयन, ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली की पहल रंग लाई
error: Content is protected !!