भीमताल। पर्यटन नगरी भीमताल कि अटकी हुई पार्किंग निर्माण की कार्यवाही पर बेरोजगार संघ अध्यक्ष समाज सेवी पूरन बृजवासी ने की जिलाधिकारी वंदना सिंह से निर्माण कार्य की शीघ्र शुरुआत कराने की माँग।

 भीमताल नगर की सुव्यवस्था हेतु भीमताल नगर की आम जनता, जन प्रतिनिधि एवं समाज सेवकों द्वारा पर्यटन नगर भीमताल में पार्किंग निर्माण की आवाज समय-समय पर उठाई जा रही थी।

जिस पर परिणाम स्वरूप पूर्व के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भीमताल में पार्किंग निर्माण की घोषणा कर चुके हैं , भीमताल विधानसभा अध्यक्ष समाजसेवी पूरन चंद्र बृजवासी ने कहाँ कि पूर्व के मुख्यमंत्री की घोषणा को 5 साल से ऊपर होने को है।

भीमताल पर्यटन नगरी में पार्किंग निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो पाया, यहां भीमताल थाने के पास ‘झीझरी’ में मत्स्य विभाग की भूमि पर जिला विकास प्राधिकरण ने पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।

विकास प्राधिकरण ने सौ से डेढ़ सौ गाड़ी खड़ी करने के लायक पार्किंग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, सूत्रों के मुताबिक प्राधिकरण विभाग अधिकारियों ने देहरादून जाकर पूरी योजना का प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री समक्ष भी किया लेकिन निर्माण कार्यवाही की शुरुआत आज तक नहीं हो पाई।

पिछले 5 वर्षो में समाज सेवी पूरन चंद्र बृजवासी ने शासन-प्रशासन से पत्राचार कर बार-बार जमीन स्थानांतरण प्रकिया पूरी करने व प्राधिकरण विभाग से पार्किंग निर्माण कि मांग की जिस पर परिणाम स्वरूप जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हुई और पार्किंग निर्माण की आश जगी।

बृजवासी ने बताया कि एक पत्र के जवाब में 25 नवंबर 2022 को झील विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने उन्हें बताया था कि आगामी विभागीय बैठक में प्राधिकरण की अवस्थापना कमेटी से धन स्वीकृति होनी है उसके बाद पार्किंग निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उसके बाद दुबारा 5 जुलाई 2023 को दूसरे पत्र के जवाब में प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्राधिकरण की नवम अवस्थापना समिति की बैठक में 471.48 लाख की धन स्वीकृति पार्किंग हेतु स्वीकृत की गई है।

जल्द ही लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से आगे की कार्यवाही की जाएगी किन्तु पैसा स्वीकृत हुए डेढ़ वर्ष बीतने को है और आगे जाड़ा खत्म होते ही ग्रीष्मकालीन सीजन आने वाला है।

किन्तु पार्किंग निर्माण की कार्यवाही शुरू तक नहीं हुई है बृजवासी ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से शीघ्र प्राधिकरण विभाग और कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग से पार्किंग कार्य निर्माण की शुरुआत कराने कि मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.