काठगोदाम पुलिस ने मोटरसाइकिल से नशे की तस्करी कर रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार, 1.104 किलोग्राम चरस बरामद

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश देने के बाद काठगोदाम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिल से नशे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.104 किलोग्राम चरस बरामद की। यह कार्रवाई काठगोदाम थाना क्षेत्र में की गई।

जहां पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। गिरफ्तार युवकों की पहचान काठगोदाम निवासी नितेश कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर चरस लेकर जा रहे थे, जिनसे पूछताछ के बाद चरस की तस्करी करने की बात सामने आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

काठगोदाम पुलिस ने यह भी कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर CBI की छापेमारी, पूछताछ तेज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.