हल्द्वानी। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर हल्द्वानी में राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन सहित अन्य हिन्दू सामाजिक संगठनों ने विशाल प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के मुद्दे पर राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा, बांग्लादेश मुद्दे पर इस प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने अन्य सामाजिक संगठनों से भी साथ आने की अपील की थी।

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने सरकार से पांच बिंदु पर काम करने की गुजारिश की है जिसमें यह कहा गया है कि भारत सरकार बांग्लादेश सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए।

इसके अलावा बांग्लादेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ कट्टरपंथियों द्वारा जबरन धर्मांतरण अपहरण और हिंसा रोकने के लिए बांग्लादेश सरकार प्रभावी कदम उठाए।

संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद द्वारा एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित किया जाए जो बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करें।

इसके अलावा बांग्लादेश सरकारी सुनिश्चित करें कि धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को न्याय के दायरे में लाया जाए और उन्हें कठोर सजा दी जाए।

हिंसा से प्रभावित अल्पसंख्यकों के लिए बांग्लादेश सरकार विशेष योजनाएं बनाएं और उनकी नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा प्रदान करें।

प्रदर्शन कर रहे लोंगो ने कहा की हिन्दुओं के खिलाफ़ किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा,

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.