हल्द्वानी। सुराज सेवा दल के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कुमाऊं की तमाम समस्याओं को लेकर कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत को ज्ञापन प्रेषित किया।

विशाल शर्मा ने बताया की कुमाऊं में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ता जा रहा है आपके द्वारा ऊर्जावान तरीके से कार्य किया जा रहा है लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं।

मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के अनुरूप गड्ढा मुक्त सड़कें भरी नहीं जा रही हैं। हल्द्वानी पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही नैनीताल पर्यटन स्थल होते हुए पर्यटन के समय पर पर्यटकों को दूर पर रोका जाता है।

जिसको समय रहते हल करना होगा स्वास्थ्य महकमा जिन हालात में है बेस अस्पताल या सुशीला तिवारी मैं पहाड़ों व दूर दराज से आते हैं और उन्हें रेफर कर दिया जाते हैं ।

इस पर नियंत्रण करना अत्यावश्यक है ज्ञापन देने वालों मैं विशाल शर्मा ,विनोद पाठक, बलवीर बाफिला, प्रशांत सनवाल, योगेश कुशवाह ,विष्णु दत्त उपाध्याय , गौरव पांडेआदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, 20वें दिन भी जारी रहा धरना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.