नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही

रामनगर पुलिस ने 450 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी द्वारा उत्तराखंड चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के अंतर्गत,  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी प्रभारी को नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

भूपेंद्र भंडारी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में, अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में, थाना रामनगर से पुलिस टीम ने दौराने चैकिंग, अभियुक्त जितेंद्र सिंह बोरा S/O गोपाल सिंह बोरा, निवासी ग्राम हनेडी, तल्ला सल्ट, पोस्ट मछोड़, तहसील सल्ट, जिला अल्मोड़ा को टांडा मल्लू चौराहे से पीरूमदारा की ओर जाते हुए 450 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 367/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नैनीताल पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि जनपद को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार युवक गंभीर घायल; एक की मौत, दो सैन्यकर्मी भी जख्मी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.