एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

“ऑपरेशन रोमियों” की गिरफ्त में आये 91 अराजकतत्व, माफी मांगते आये नज़र

होटल, ढाबों व सार्वजनिक स्थानों पर जाम टकराने एवं अनावश्यक सडकों में घूमने वालों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही

बिना हेलमेट, नंबर प्लेट हटाकर, पटाखा बुलेट, नो पार्किंग में वाहन लगाने, काली फ़िल्म लगाकर सड़कों पर वाहन दौड़ना 442 चालकों को पड़ा भारी

32 वाहन सीज, 40 DL निरस्तीकरण की हुई कार्यवाही

 नैनीताल।    एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया जा रहा है।

      जनपद पुलिस टीम द्वारा देर रात्रि चैकिंग अभियान/छापेमारी कर सार्वजनिक स्थानों, होटल, ढाबों में शराब पीकर, अकारण सड़कों पर घूमने वाले व हुड़दंग करने वाले 91 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने* हेतु एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना/चौकी व यातायात प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

      इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात/नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में सभी थाना प्रभारी/यातायात निरीक्षक, सीपीयू द्वारा चैकिग अभियान चलाकर 442 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर 107500 रुपये जुर्माना जमा* करवाया गया।

● चालान- 442 वाहन

• बिना हेलमेट- 54

• तीन सवारी- 06

• रेट्रो साइलेंसर- 01

• बिना नम्बरप्लेट- 11

• काली फ़िल्म- 01

• अन्य- 369

● सीज- 32 

(01 बस, 03 भारी वाहन, 07 टैक्सी वाहन, 02 रिक्शा, 19 मो0सा0)

● DL निरस्तीकरण- 40

 नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं अराजक तत्वों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी; “ऑपरेशन रोमियों” की गिरफ्त में आये 91 अराजकतत्व, 32 वाहन सीज, 40 DL निरस्त नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी; “ऑपरेशन रोमियों” की गिरफ्त में आये 91 अराजकतत्व, 32 वाहन सीज, 40 DL निरस्त नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी; “ऑपरेशन रोमियों” की गिरफ्त में आये 91 अराजकतत्व, 32 वाहन सीज, 40 DL निरस्त नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी; “ऑपरेशन रोमियों” की गिरफ्त में आये 91 अराजकतत्व, 32 वाहन सीज, 40 DL निरस्त

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली वारदात, गृह क्लेश में पति ने पत्नी की पाठल से की हत्या; फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.