नैनीताल में रामसेवक सभा के द्वारा राम बारात का भव्य आयोजन किया गया 

 रिपोर्टर : गुड़डू सिंह ठठोला 

कुमाऊंनी परिधानों में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, घरों की छतों से श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

श्री राम सेवक सभा के आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा नगर

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन श्री राम सेवक सभा की ओर से भव्य राम बारात का आयोजन किया गया। राम बारात के दौरान पूरा नगर भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। आकर्षक सजावट, फूलों की वर्षा और श्रीराम के जयकारों से सराबोर वातावरण ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय कर दिया। नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक राम बारात का स्वागत किया और भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।नैनीताल में निकली भव्य राम बारात, 10 कुंतल पुष्पों की वर्षा से राममय हुई सरोवर नगरी

राम बारात में नगर की मातृशक्ति ने कुमाऊंनी पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर बढ़-चढ़कर भागीदारी की। महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।नैनीताल में निकली भव्य राम बारात, 10 कुंतल पुष्पों की वर्षा से राममय हुई सरोवर नगरी

नगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकली राम बारात में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान नगर के व्यापारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर लगभग 10 कुंतल पुष्पों की वर्षा कर राम बारात का भव्य स्वागत किया।

राम बारात के मार्ग में श्रद्धालु अपने-अपने घरों की छतों पर खड़े होकर भगवान श्रीराम की बारात पर फूल बरसाते नजर आए। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा नगर राममय हो गया।नैनीताल में निकली भव्य राम बारात, 10 कुंतल पुष्पों की वर्षा से राममय हुई सरोवर नगरी

नगरवासियों के उत्साह और श्रद्धा ने इस धार्मिक आयोजन को विशेष बना दिया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल भी राम बारात में शामिल हुईं और श्रद्धालुओं के साथ श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आईं।

मातृशक्ति और बच्चों की भागीदारी रही खास

श्री राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बावड़ी ने कहा कि इस बार राम बारात में मातृशक्ति और बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी सहभागिता ने आयोजन को नई ऊर्जा और भव्यता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में इस आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं भव्य रूप में आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान श्रीराम के आदर्शों और संस्कृति से जुड़ सकें।

समाजसेवी भावना रावत ने कहा कि वह पहली बार इस आयोजन में शामिल हुईं। राम बारात की भव्यता, लोगों का उत्साह और श्रद्धालुओं की सहभागिता देखकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि नगरवासियों ने जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया, वह सराहनीय है।

श्री राम सेवक सभा के पूर्व महासचिव मुकुल जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे भविष्य में भी इसी उत्साह और एकजुटता के साथ इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

नगरवासियों की सहभागिता ने बढ़ाई आयोजन की शोभा

राम बारात में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, व्यापार मंडल की उपाध्यक्ष भारती कैड़ा, श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार शाह, महासचिव जगदीश बावड़ी, विमल चौधरी, विमल शाह, राजेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, राजेंद्र बजेठा, मुकेश जोशी मंटू, प्रो. ललित तिवारी, गौरव सिंह बिष्ट, गोवर्धन सिंह, गिरीश जोशी, मक्खन, अशोक शाह, मोहित लाल शाह, हरीश राणा, प्रदीप जेठी, गोविंद सिंह, दिनेश भट्ट, कैलाश जोशी, कमलेश ढोडियाल, खुशहाल कार्की, आनंद बिष्ट, सभासद भगवत रावत, पूर्व सभासद मंजू रौतेला, कुसुम लता सनवाल, भावना रावत, दीपा चौधरी, अमिता शाह, गीता पालीवाल, रेनू कोहली, सुनीता, शांति, मुन्नी, पुष्पा, माया, दीपा, मंजू बोरा, डॉ. भावना भट्ट, हेमा, दीपिका, ज्योति कांडपाल, सुमन शाह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

राम बारात के माध्यम से नैनीताल में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। नगरवासियों की सामूहिक सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बेतालघाट : कोसी नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव तीन दिन बाद बरामद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.