ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ झारखंड राज्य आवास बोर्ड कार्रवाई करने की तैयारी में

झारखंड। हरमू आवास में लैब खोले जाने को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ झारखंड राज्य आवास बोर्ड कार्रवाई करने की तैयारी में है।

बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने शुक्रवार को कहा है कि जिन लोगों को बोर्ड ने जमीन आवंटित की थी, उस जमीन पर आवास ही रहेगा।

यदि ऐसे घरों का इस्तेमाल व्यवसाय के रूप में होता है तो यह गैरकानूनी है। पूर्व कप्तान के आवास का भी मामला उनके संज्ञान में आया है।

अध्यक्ष ने कहा कि धोनी मामले में बोर्ड के कर्मचारियों को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद देखा जाएगा कि धौनी को किस तरीके से आवास आवंटित किया गया था। यदि यह साबित हुआ कि मकान के रूप में देने से अलग वे व्यवसाय के रूप में इसका उपयोग करते हैं तो बोर्ड कार्रवाई करेगा। इससे पहले भी कई लोगों को बोर्ड नोटिस भेज चुका है। लोस और विस चुनाव के कारण कार्रवाई रुकी थी।

बता दें कि झारखंड सरकार ने एमएस धौनी को हरमू रोड में एक प्लॉट आवंटित किया था। इस प्लॉट पर धौनी ने आलीशान मकान बनाया था। अब धौनी रिंग रोड स्थित सिमलिया में घर बनाकर रह रहे हैं। वहीं, धौनी के हरमू आवास पर लैब खोला जा रहा है। इस पर बोर्ड ने संज्ञान लिया है।

खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राज्य सरकार की तरफ से धोनी को आवासीय प्लॉट दिया गया था। हालांकि यहां उनके द्वारा लैब खोले जाने की चर्चा है जो आवासीय प्लॉट के उपयोग के खिलाफ है।

ऐसे में अधिकारियों ने उनके पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा बोर्ड हरमू रोड पर स्थित जो बीजेपी का प्रदेश कार्यालय है उसे भी नोटिस दे चुका है। बीजेपी पर भूखंड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर : खराब सड़कों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह दरम्वाल के नेतृत्व में PWD कार्यालय में प्रदर्शन, जल्द डामरीकरण की उठी मांग

You missed

error: Content is protected !!