नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शनिवार सुबह नेपाल में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिससे कोई हताहत या क्षति नहीं हुई।

हिमालय की फॉल्ट लाइन पर बसा नेपाल भूकंपीय गतिविधि के लिए उच्च जोखिम वाला क्षेत्र बना हुआ है।

नेपाल में आए भूकंप के झटकों का असर भारत के उत्तराखंड में भी महसूस किया गया.

भूकंप का केंद्र अक्षांश 29.17° उत्तर और देशांतर 81.59° पूर्व पर स्थित था. अभी तक, किसी के हताहत होने या किसी महत्वपूर्ण क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

स्थानीय अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. दूसरी इन भूकंप के झटकों का असर उत्तराखंड के पिथौरौगढ़ जिले में भी महसूस किया गया. इस दौरान करीब 15 सेकेंड तक उत्तराखंड की धरती हिलती रही।

उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके

पिथौरागंढ़ के जिला आपदा अधिकारी भूपेंद्र महल ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल ही था. उन्होंने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों को 4.8 तीव्रता मापा गया है।

जिले में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. नेपाल के आए भूकंप के झटके उत्तराखंड के कई अन्य जिलों में भी महसूस किए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी; प्रवेश बढ़कर 48,444 पहुंचे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.