ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बीती रात्रि घर से खाना खाकर अपने दोस्तों से मिलने की बात कहकर निकला एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। युवक की लाश उसी की कार में पड़ी हुई मिली।

लाश तक सबसे पहले पहुंचने वाली छात्रा की महिला मित्र थी। मौत किन वजहों से हुई, यह तो अब पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। इससे पहले ही मुखानी पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है और कार को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से चंपावत पिथौरागढ़ का रहने वाला 23 वर्षीय पार्थ सिंह सामंत पुत्र राजेंद्र सिंह सामंत यहां बच्ची नगर कठघरिया मुखानी में अपनी मां गीता व बहन के साथ रहता था।

बताया गया कि पार्थ नैनीताल में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। बीते मंगलवार रात पार्थ ने खाना खाया और रात करीब 10 बजे उसने अपनी बहन गीता से कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा है और एक घंटे में लौट आएगा, लेकिन वो लौट कर नहीं आया।

जब काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उससे संपर्क करना चाह लेकिन उसका उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था।

बताया जा रहा कि मृतक पार्थ की एक महिला मित्र मुखानी चौराहे के पास रहती है और पार्थ की करीबी बताई जाती है। सुबह जब उसे भी पार्थ का पफोन स्विच ऑफ मिला तो उसने पार्थ के दोस्तों को फोन किया।

वह जब दोस्तों के पास भी नहीं मिला तो वह खुद तलाश में निकली। आरके टेंट हाउस के पास पहुंचने पर उसे पार्थ की कार दिखाई दी।

मौके पर पहुंची तो पाया कि पार्थ सीट खोल कर पूरी तरह लेटा हुआ था और कार के दरवाजे भी लॉक नहीं थे। उठाने पर भी जब पार्थ नहीं हुआ तो महिला मित्र ने पार्थ के परिजनों को सूचना दी।

परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें एसटीएच भेज दिया गया। एसटीएच में चिकित्सकों ने पार्थ को मृत घोषित कर दिया।

इधर, कार में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुखानी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले में घटना स्थल का जायजा लिया गया और पूछताछ की जा रही है। मौत की सही वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पायेगी।

यह भी पढ़ें :  SIR अभियान की जमीनी हकीकत पर आयुक्त दीपक रावत की नजर, हल्द्वानी के बूथों का किया निरीक्षण

You missed

error: Content is protected !!