भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के पतलोट इंटर कॉलेज में एनसीसी सुचारू होने पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन परगाॅई के नेतृत्व में ओखलकांडा ब्लॉक के लोगों ने सांसद अजय भट्ट का मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन परगांई ने बताया कि जब वह भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बने तो उन्होंने ओखलकांडा ब्लॉक के युवाओं के लिए कुछ विशेष करने की सोची थी और पहाड़ में युवाओं को बेहतर सुविधा देने का संकल्प लिया था।
इसके लिए उन्होंने उस समय के तत्कालीन केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट जी को ज्ञापन देकर ओखलकांडा ब्लॉक के प्रत्येक इंटर कॉलेज में एनसीसी खोलने को कहा था।

जिसका की बार-बार उन्होंने फॉलोअप लेकर ओखलकांडा ब्लॉक के पतलोट इंटर कॉलेज में एनसीसी अजय भट्ट के माध्यम से सुचारू करवाई व अन्य इंटर कालेजों से आवेदन मांगे गए हैं।
मदन परगाॅई ने कहा कि आगे उनका उद्देश्य है कि ओखलकांडा ब्लॉक के प्रत्येक इंटर कॉलेज में एनसीसी सुचारू हो ताकि हमारे युवाओं को इसका सीधा लाभ प्राप्त हो।
मदन परगांई ने बताया कि पतलोट इंटर कॉलेज में अभी जूनियर कक्षाओं के लगभग 70 बच्चे एनसीसी का प्रशिक्षण ले रहे हैं, एनसीसी चालू करने के लिए समस्त ओखलकांडा वासियों ने अजय भट्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान सरपंच वारीगूंठ हेम वारियाल, प्रधान ककोड़ डीकर मेवाड़ी समेत कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों की साधना, 14 वर्षों से कुंभकरण का दमदार पाठ कर रहे रक्षित शाह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.