रानीखेत। चिलियानौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए आज बीजेपी और कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल कराया।रानीखेत : चिलियानौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बता दे कि नगरपालिका परिषद रानीखेत चिलियानौला के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी मदन सिंह कुवार्बी व कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी अरूण रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया।रानीखेत : चिलियानौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने किया नामांकन

वही अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याक्षियो मे विनोद जोशी निर्दलीय ,जीवन सिंह कुवार्बी निर्दलीय ,रोहित शर्मा, कबिन्द्र सिंह कुवार्बी, हिमांशु बिष्ट और नवल पाण्डेय ने अपने अपने प्रस्तावको के साथ नामांकन किया। जिसके बाद सभी सतो वार्डों के सभासदो ने भी संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया।रानीखेत : चिलियानौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने किया नामांकन

इस अवसर पर निवर्तमान सभासद उमा रावत, ज़िला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दीप भगत, भाजपा महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजक विमला रावत, नगर महामंत्री उमेश पंत, दीप चंद्राकर, नीमा माहरा, सुरेश, आशीष पांडे, शीला अधिकारी, ताड़ीखेत प्रशासक हीरा सिंह रावत, चिलियानौला नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, कुलदीप कुमार, पूर्व व्यापार मंडल भगवंत नेगी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, सतीश चंद्र सिंह नेगी अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.