ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

देहरादून। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। नए साल 2025 में ईगास बग्वाल और हरेला पर भी छुट्टी रहेगी। वहीं, 5000 दर्द फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में सर्दियों की 37 दिन छुट्टी रहेगी।

जबकि इससे कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में 13 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

शिक्षा निदेशक आरके उनियाल की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक 5000 फीट से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में एक से 13 जनवरी 2025 तक सर्दियों की छुट्टी रहेगी।

ईगास बग्वाल और हरेला पर भी रहेगा अवकाश

जबकि 5000 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालय सर्दी में 26 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।

इन विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टी 20 से 30 जून 2025 तक रहेगी। वहीं, कम ऊंचाई के क्षेत्र वाले विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी 27 मई से 30 जून 2025 तक रहेगी। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रधानाध्यापक तीन दिन विवेकाधीन अवकाश दे सकेंगे।

शिक्षा निदेशक आरके उनियाल ने जारी निर्देश में कहा, प्रधानाध्यापक विवेकाधीन अवकाश घोषित करने की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी या संबंधित उप शिक्षा अधिकारी को देंगे। विवेकाधीन अवकाश को दीर्घावकाश के साथ नहीं जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!